2 अक्टूबर, 2020 को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्वच्छ भारत पुरस्कार, 2020 प्रदान किये। यह पुरस्कार स्वच्छता श्रेणियों और पेयजल श्रेणी के तहत दिए गए।
इन पुरस्कारों को तीन श्रेणियों के अंतर्गत प्रस्तुत किया गया था, जिनका नाम स्वच्छ सुंदर शौचालय, गंदगी मुक्त भारत और समुदायिक शौचालय अभियान है।
निम्नलिखित राज्यों और ब्लॉकों ने स्वच्छ सुंदर समुदयिक शौचालय श्रेणी के तहत प्रथम पुरस्कार जीते :
समुदायिक शौचालय श्रेणी के तहत, निम्नलिखित पुरस्कार प्रदान किये गये :
गन्दगी मुक्त भारत मिशन के तहत, तेलंगाना और हरियाणा को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसका उद्देश्य सभी शहरों, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ बनाना है। यह लोगों में उचित स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करता है। यह स्वच्छ सड़कों और गलियों पर जागरूकता भी पैदा करता है।
यह एक स्वच्छ सुंदर शौचालय प्रतियोगिता है। इस मिशन के तहत शौचालय को उनके महत्व के संदेश प्रदान करने के लिए सजाया जाता है।
वर्तमान में, भारत सर्कार स्वच्छ भारत मिशन चरण II को लागू कर रही है। चरण II का यह हिस्सा खुले में शौच मुक्त प्लस (ODF +) पर केंद्रित है। इसमें ठोस और तरल प्रबंधन शामिल है। इस चरण को 2020-21 और 2024-25 के बीच लागू किया जायेगा। इस चरण में आवंटित राशि 1,40,881 करोड़ रुपये है।
ओडीएफ+ मुख्य रूप से ग्रेवाटर मैनेजमेंट, फीकल स्लज मैनेजमेंट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट और बायोडिग्रेडेबल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर केंद्रित होगा।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…