साइंस & टेक्नोलॉजी

बायोटेक शोधकर्ताओं और स्टार्ट-अप के लिए राष्ट्रीय पोर्टल ‘BioRRAP’ की शुरुआत

हाल ही में बायोटेक शोधकर्ताओं और स्टार्ट-अप के लिए राष्ट्रीय पोर्टल ‘BioRRAP’ लांच किया गया। Biological Research Regulatory Approval Portal (BioRRAP) नामक यह पोर्टल भारत में जैविक विकास और अनुसंधान के लिए नियामक अनुमोदन चाहने वाले सभी लोगों की जरूरतों को पूरा करेगा। यह जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT), विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा एक पोर्टल है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • यह पोर्टल अंतर-विभागीय तालमेल को मजबूत करने में मदद करेगा और विभिन्न एजेंसियों के कामकाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावकारिता भी लाएगा जो जैविक अनुसंधान के विभिन्न पहलुओं को विनियमित कर रहीं हैं।
  • यह पोर्टल सरकार के “ease of start-ups” और “ease of doing science and scientific research” के अनुरूप है।
  • यह पोर्टल हितधारकों को एक विशिष्ट BioRRAP आईडी के माध्यम से किसी विशेष एप्लिकेशन के लिए दी गई मंजूरी को देखने में भी मदद करेगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से, शोधकर्ता नियामक मंजूरी प्राप्त करने के उद्देश्य से अपने संबंधित आवेदनों के अनुमोदन के चरणों की जांच कर सकेंगे।
  • यह पोर्टल, इस पोर्टल पर जमा किए गए सभी शोध आवेदनों के लिए BioRRAP आईडी तैयार करेगा।
  • यह पोर्टल केवल अनुसंधान संबंधी गतिविधियों के लिए है और उत्पाद विकास के उद्देश्य से इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago