5 अक्टूबर, 2020 को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (C-DAC) ने सबसे बड़े HPC-AI सुपरकंप्यूटर को कमीशन किया गया। एचपीसी-एआई का पूर्ण स्वरुप High Performance Computing and Artificial Intelligence है।
PARAM-Sidhi ने वैश्विक AI सुपरकंप्यूटिंग रिसर्च और इनोवेशन में भारत को शीर्ष देशों में खड़ा कर दिया है। यह सुपरकंप्यूटर साइबर सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, अंतरिक्ष, कृषि और मोटर वाहन को गति देगा। यह MSMEs, स्टार्ट अप्स, एकेडेमिया और इंडस्ट्रीज के साथ साझेदारी को उत्प्रेरित करने में मदद करेगा।
भारत 70 सुपर कंप्यूटरों का नेटवर्क बनाने के लिए राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन को लागू कर रहा है।
पहला सुपर कंप्यूटर जो राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत बनाया गया था, उसे “परम शिवाय” नाम दिया गया था। इसका निर्माण भी C-DAC द्वारा किया गया था। परम शिवाय ने 1,20,000 से अधिक गणना कोर और 833 टीफ्लॉप्स का उपयोग किया। TeaFlop कंप्यूटर की प्रोसेसिंग स्पीड का एक पैमाना है।
आईआईटी-खड़गपुर राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत सुपरकंप्यूटिंग सुविधा प्राप्त करने वाला पहला संस्थान था।
दुनिया में सुपर कंप्यूटर्स को उनकी गति के आधार पर रैंक किया गया है। भारतीय सुपर कंप्यूटर और उनकी विश्व रैंकिंग निम्नलिखित हैं
जापान का फुगाकू दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर है। फुगाकू की परिचालन गति 415 पेटाफ्लॉप्स है। पेटा 1015 (एक हजार मिलियन मिलियन) है।
इस मिशन का लक्ष्य 70 से अधिक उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग सुविधाओं के साथ विशाल सुपरकंप्यूटिंग ग्रिड स्थापित करके देश भर में फैले राष्ट्रीय अनुसंधान और विकास संस्थानों को विकसित करना है। यह मिशन सी-डैक द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…