31 मार्च, 2020 को विश्व बैंक ने घोषणा की कि COVID-19 के प्रसार के कारण प्रशांत और पूर्वी एशिया में लगभग 11 मिलियन लोग गरीबी में प्रवेश कर सकते हैं। इस वायरस से अब तक 7,80,000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, इसके कारण अब तक 37,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
विश्व बैंक ने इस क्षेत्र में विकास धीमा रहने का अनुमान जताया है। 2019 में विश्व बैंक ने इस क्षेत्र की वृद्धि का अनुमान 5.8% लगाया था। विश्व बैंक ने चीन की विकास दर के 2.3% रहने का अनुमान लगाया है। इससे पहले 2019 में चीन की विकास दर के 6.1% रहने की भविष्यवाणी की गयी थी।
विश्व बैंक ने स्वास्थ्य क्षेत्र में अधिक निवेश की सिफारिश की है। विश्व बैंक ने स्वास्थ्य देखभाल और बीमारी भुगतान (sick pay) के लिए सब्सिडी जैसे लक्षित वित्तीय उपायों की सिफारिश की है। यह सुनिश्चित करेगा कि अस्थायी अभाव, दीर्घकालिक मानव पूंजी घाटे में परिवर्तित न हो सके।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…