6वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन लेह में किया जाएगा, इसका आयोजन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 21 जून को लद्दाख की राजधानी लेह में किया जायेगा।
2015 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के एक बड़े प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। इस वर्ष, योग प्रदर्शन अलग होगा क्योंकि यह उच्च ऊंचाई पर आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में 15,000 से 20,000 से अधिक लोगों के भाग लेने की संभावना है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने का विचार सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्र्स्तवित किया गया था। बाद में दिसंबर 2014 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा सर्वसम्मति से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गयी। यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र की ‘वैश्विक स्वास्थ्य और विदेश नीति’ की कार्यसूची के तहत अपनाया गया था। इस दिवस के लिए 21 जून की तारीख का चयन इसलिए किया गया क्योंकि यह दिन उत्तरी गोलार्ध (ग्रीष्मकालीन संक्रांति) का सबसे लंबा दिन होता है जिसका दुनिया के कई हिस्सों में विशेष महत्व है, साथ ही आध्यात्मिक कार्यों के लिए भी यह दिन विशेष माना जाता है। 21 जून 2015 को विश्व का पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…