Categories: Uncategorized

कैबिनेट ने सार्वजनिक सेक्टर के बैंकों के एकीकरण को मंज़ूरी दी

केन्द्रीय कैबिनेट ने सार्वजनिक सेक्टर के बैंकों का एकीकरण (Amalgamation) 4 बैंकों में करने के लिए मंज़ूरी दे दी है। इस एकीकरण के बाद सार्वजनिक सेक्टर के बैंकों की संख्या 12 रह जाएगी। यह एकीकरण 1 अप्रैल, 2020 से लागू हो जाएगा।

मुख्य बिंदु

ओरिएण्टल बैंक ऑफ़ कॉमर्स तथा यूनाइटेड बैंक का एकीकरण पंजाब नेशनल बैंक के साथ किया जायेगा। सिंडिकेट बैंक का एकीकरण  केनरा बैंक के साथ किया जाएगा। आंध्र बैंक तथा कारपोरेशन बैंक का एकीकरण  यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के साथ किया जायेगा। इलाहबाद बैंक का एकीकरण इंडियन बैंक के साथ किया जाएगा।

बैंक ऑफ़ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र तथा पंजाब एंड सिंध बैंक मौजूदा स्वरुप में कार्य करते रहेंगे।

लाभ

इस एकीकरण से कमजोर प्रदर्शन वाले बैंकों को लागत लाभ प्राप्त करने मदद मिलेगी। इसके साथ प्रत्येक एकीकृत बैंक के पास 8 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होगा। इससे बैंकों को भारत तथा विश्व स्तर पर अन्य बैंकों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी।

एकीकरण, विलय से किस प्रकार अलग है? (How is Amalgamation Different from Merger?)

विलय वह प्रक्रिया है  जिसमे दो या दो से अधिक व्यावसायिक संस्थाएँ मिलकर एक नई इकाई बनाती हैं। दूसरी ओर, एकीकरण में एक व्यावसायिक इकाई एक या  इससे अधिक व्यावसायिक संस्थाओं का अधिग्रहण करती है।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago