Categories: Uncategorized

कैबिनेट ने स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण को मंज़ूरी दी

19 फरवरी, 2020 को केन्द्रीय कैबिनेट ने स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण के क्रियान्वयन को मंज़ूरी दी। इस मिशन के दूसरे चरण में ODF Plus (Open Defecation Free Plus) पर बल दिया जाएगा।

मुख्य बिंदु

स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण के लिए 52,497 करोड़ रुपये आबंटित किये गये हैं। इस मिशन में जल जीवन मिशन और मनरेगा को एक साथ जोड़कर कार्य किया जाएगा।

इस मिशन में खुले में शौच से मुक्त (ODF) का स्टेटस बनाये रखने के अलावा ग्रामीण रोज़गार सृजन पर भी फोकस किया जाएगा।

जल जीवन मिशन

जल जीवन मिशन को अगस्त, 2019 में लांच किया गया था, इस मिशन के तहत सभी घरों को 2024 तक पाइपलाइन के द्वारा पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा सिंचाई टैंकों की डीसिल्टिंग भी की जायेगी।

वित्तीय सहायता

घर में शौचालय के निर्माण के लिए 12,000 रुपये की व्तित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। जबकि ग्राम पंचायतों को सामुदायिक सेनेटरी काम्प्लेक्स के निर्माण के लिए 2 से 3 लाख रुपये प्रदान किये जायेंगे।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago