Categories: Uncategorized

GISAT-1 उपग्रह के लांच को स्थगित किया गया

इसरो ने तकनीकी कारणों से GISAT-1 उपग्रह के लांच को स्थगित कर दिया है। लांच की नई तारिख की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) भारतीय उपमहाद्वीप की लगातार निगरानी के लिए GISAT 1 (अर्थ-इमेजिंग सैटेलाइट) लॉन्च करेगा।

मुख्य बिंदु

इस उपग्रह को जीएसएलवी-एफ 10 रॉकेट द्वारा लांच किया जाएगा। इस उपग्रह का वजन 2,275 किलोग्राम है और इसे जियोसिंक्रोनस कक्षा में स्थापित किया जाएगा।

GISAT

जीआईएसएटी भू-सूचना उपग्रह (Geo-Information Satellite) है। यह उपग्रह पृथ्वी का पूरा चक्कर लगाएगा और हर 2 घंटे में एक ही बिंदु पर आएगा। यह उपग्रह तेजी से निगरानी और इमेजिंग करने में सक्षम है। इसरो ने उपग्रह को इस तरह से डिजाइन किया है कि आवश्यकता पड़ने पर यह उपग्रह एक लंबी अवधि के लिए एक बिंदु का निरीक्षण कर सकता है।

यह इसरो द्वारा 2020 में लॉन्च किया जाने वाला पहला उपग्रह है। GISAT के बाद, देश की अंतरिक्ष निगरानी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए 10 और उपग्रहों को लॉन्च किया जायेगा। इन उपग्रहों से सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और आतंकवादी घुसपैठ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago