Categories: Uncategorized

जम्मू-कश्मीर में पहली बार किया जायेगा ‘ग्लोबल इन्वेस्टर समिट’ का आयोजन

भारत सरकार जम्मू-कश्मीर में पहली बार ‘ग्लोबल इन्वेस्टर समिट’ का आयोजन करने की तैयारी कर रही है, इस शिखर सम्मेलन का आयोजन अप्रैल, 2020 में किया जाएगा।

मुख्य बिंदु

इस शिखर सम्मेलन के द्वारा जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित किया जाएगा। इसके लिए 17 जनवरी, 2020 से कलकत्ता, बंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद और हैदराबाद में रोड शो आयोजित किये जायेंगे। इन रोड शो का उचित आयोजन करने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार 54 वरिष्ठ अधिकारियों को भेजेगी।

भारत सरकार द्वारा उठाये गये कदम

अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद भारत सरकार जम्मू-कश्मीर में आधारभूत संरचना को सुधारने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है। बजट 2020-21 में केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए अलग से 30,757 करोड़ रुपये आबंटि किये गये हैं।  इसके अलावा सड़क, रेलवे लाइन, पुल इत्यादि पर भी कार्य निरंतर जारी है। 2019 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जम्मू-कश्मीर ने देश में पहला स्थान हासिल किया है।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago