गूगल ने 5 मार्च, 2020 को घोषणा की कि वह भारत का अगला क्लाउड क्षेत्र 2021 तक दिल्ली में खोलेगा। यह भारत में मुंबई के बाद गूगल का दूसरा क्लाउड क्षेत्र है, मुम्बई में 2017 में गूगल क्लाउड क्षेत्र को लॉन्च किया गया था। एशिया प्रशांत क्षेत्र में गूगल के 22 क्लाउड क्षेत्र हैं।
दिल्ली क्लाउड क्षेत्र के साथ, गूगल टोरंटो (कनाडा), मेलबोर्न (ऑस्ट्रेलिया) और दोहा (कतर) में भी अपने डेटा सेंटर खोलेगा।
गूगल क्लाउड सेवाएँ अब दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, एशिया, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध हैं। इन क्षेत्रों में डाटा संग्रहीत किया जाता है। यह डाटा स्टोरेज क्षेत्र कई कंपनियों को अपना डाटा स्टोर करने और सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।
भारत में सख्त स्थानीयकरण (लोकलाइजेशन) कानून हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत सरकार का मानना है कि इसके द्वारा उपभोक्ता के डाटाको बेहतर तरीके से संरक्षित किया जा सकता है। गूगल क्लाउड क्षेत्र कंपनियों को स्थानीय स्तर पर डाटा स्टोर करने में मदद करता है।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…