Categories: Uncategorized

हिंदी विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा

18 फरवरी, 2020 को एथनोलोग ने विश्व की जीवित भाषाओँ पर अपने वार्षिक डेटाबेस को प्रकाशित किया। एथनोलोग के अनुसार हिंदी विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, विश्व में 615 मिलियन लोग हिंदी भाषा का उपयोग करते हैं।

अंग्रेजी विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, 1132 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा का उपयोग करते हैं।  जबकि मैन्डरिन विश्व की दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, 1117 मिलियन लोग मैन्डरिन भाषा का उपयोग करते हैं। इस डेटाबेस के अनुसार बांग्ला विश्व की 7वीं सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, 228 मिलियन लोग बांग्ला भाषा का उपयोग करते हैं।

इस डेटाबेस में 7,111 जीवित भाषाओँ को कवर किया गया है। इस डेटाबेस में 348 ऐसी भाषाओँ को भी शामिल किया गया है, जिनके उपयोग अब नहीं किया जा रहा है।

एथनोलोग

एथनोलोग एक वाषिक प्रकाशन है, इसमें विश्व की जीवित भाषाओँ का डाटा संकलित किया जाता है। इसका प्रकाशन 1951 से SIL इंटरनेशनल द्वारा किया जा रहा है। इस वर्ष एथनोलोग के 22वें संस्करण को रिलीज़ किया गया है।

SIL एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो भाषाओँ का संकलन करता है। इसका स्थापना 1933 में किया गया था।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago