Categories: Uncategorized

भारत और इजरायल ने 880 करोड़ रुपये के रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किए

19 मार्च, 2020 को भारतीय सशस्त्र बलों ने इज़राइल हथियार उद्योग के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के अनुसार भारत 880 करोड़ रुपये में 16,479 LMG (लाइट मशीन गन्स) की खरीद करेगा।

लाइट मशीनगन (LMG)

लाइट मशीन गन्स का उपयोग दस्ते के स्वचालित हथियारों के रूप में किया जाता है। LMG का उपयोग सबसे पहले द्वितीय विश्व युद्ध में किया गया था। इजरायल से खरीदे जाने वाली इन  लाइट मशीन गन्स का नाम ‘नेगेव’ है। नेगेव गैस संचालित एलएमजी है। यह हथियार महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सीमावर्ती सैनिकों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। यह उन्हें आवश्यक युद्ध शक्ति प्रदान करेगा।

भारत-इज़राइल रक्षा संबंध

भारत के लिए इजरायल के रक्षा उद्योग हथियारों का एक उपयोगी स्रोत है। 2016 में, भारत ने इजरायल के साथ 600 मिलियन डालर के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, इसके साथ ही इजराइल भारत का दूसरा सबसे बड़ा रक्षा साझेदार बन गया था। भारतीय वायु सेना में उपयोग किए जाने वाले हेरॉन ड्रोन्स को भारत ने इज़राइल से खरीदा था। 2017 में दोनों देशों ने 2 बिलियन डालर के एक और सौदे पर हस्ताक्षर किए थे।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago