15 फरवरी, 2020 को इसरो ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित की। इस रिपोर्ट के अनुसार 2020-21 में इसरो 10 अर्थ इमेजिंग सैटेलाइट लांच करेगा। इसमें प्रथम जियो-इमेजिंग सैटेलाइट GISAT-1 भी शामिल है।
इस रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में 18 संचार उपग्रह, 19 राष्ट्रीय पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह तथा 8 नेविगेशन उपग्रह हैं। इनमे से तीन उपग्रह सैन्य संचार के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं। वर्ष 2019-20 के लिए इसरो ने 17 मिशन तैयार किये थे, इनमे से 6 मिशन अभी भी पूरे किये जाने हैं। यह मिशन 31 मार्च, 2020 तक पूरे कर लिए जायेंगे।
आने वाले वर्ष के लिए इसरो ने 36 मिशन की योजना बनाई है। इसमें 6 पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह शामिल हैं। इसके अलावा 2021-22 में इसरो 8 और पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह लांच करेगा। इसरो RISAT-2BR2 नामक पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह को भी लांच करेगा।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…