Categories: Uncategorized

JEEVAN: रेलवे ने कम लागत वाला वेंटीलेटर प्रोटोटाइप बनाया; ICMR करेगा प्रोटोटाइप का परीक्षण

रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला ने ‘JEEVAN’ नामक एक कम लागत वाला ऊर्जा कुशल वेंटिलेटर बनाया है। यह वेंटिलेटर अन्य वेंटिलेटरों के मुकाबले बहुत सस्ता है।

मुख्य बिंदु

इस प्रोटोटाइप का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने से पहले ICMR द्वारा इसका परीक्षण किया जायेगा। बिना कंप्रेसर के इस मशीन की कीमत लगभग 10,000 रुपये है।

वेंटिलेटर में एक एयर कंटेनर होता है जिसे डिवाइस का ह्रदय माना जाता है। यह वेंटिलेटर कार्य करते समय शोर नही करता। यह लिंक मैकेनिज्म, सर्वो मोटर या पिस्टन तंत्र का उपयोग नहीं करता है। इसके अलावा, डिजाइन को शुरुआत से बनाया गया था न कि रिवर्स इंजीनियरिंग से।

यह डिज़ाइन माइक्रोप्रोसेसर आधारित है। इस डिजाइन में भारतीय पुर्जों का उपयोग किया गया है। इसके प्रमुख पुर्जों को लाने के लिए आपातकालीन पारगमन सेवाओं का उपयोग किया गया था। इसके लिए नोएडा से वाल्व और ओखला से कॉन्ट्रिब्यूशन कंट्रोलर को लाया गया है। वेंटिलेटर के बौद्धिक संपदा अधिकारों का स्वामित्व रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला के पास होगा।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago