Uncategorized

लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 की शुरुआत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 8 मई, 2022 को लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के दूसरे चरण की शुरुआत की गयी।

महत्वपूर्ण बिंदु

लाडली लक्ष्मी योजना – 2.0 बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहन देने के लिए एक अभिनव पहल है।

लाडली लक्ष्मी योजना का उद्देश्य

  • लड़कियों की आर्थिक और शैक्षिक स्थिति को बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 2007 से लाड़ली लक्ष्मी योजना लागू की जा रही है।
  • लाडली लक्ष्मी योजना एक व्यापक योजना है जो एक लड़की को जन्म से लेकर उसकी शादी तक किश्तों में वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

लाडली लक्ष्मी योजना की उपलब्धियां

  • इस योजना के क्रियान्वयन से बालिकाओं के प्रति समाज का नजरिया बदल गया है, जिससे बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में सफलता मिली है।
  • मध्य प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत अप्रैल 2022 तक 42 लाख से अधिक लड़कियों का पंजीकरण किया जा चुका है।
  • 9 लाख से अधिक छात्राओं को 231 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति राशि का भुगतान किया गया है।
  • राज्य में जन्म के समय लिंगानुपात 927 से बढ़कर 956 हो गया है।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago