5 मार्च, 2020 को दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) ने भारत में स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को ई-मार्केट के लिए अमेज़न के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।
इस ज्ञापन समझौते पर महिला दिवस समारोह के एक भाग के रूप में हस्ताक्षर किये गये। प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में महिला उद्यमियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस ज्ञापन समझौते से इन महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।
यह समझौता 28 मार्च, 2020 और 12 अप्रैल, 2020 के बीच आयोजित किए जाने वाले शहरी समृद्धि उत्सव के दूसरे संस्करण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।
यह केन्द्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय की एक पहल है। इसका उद्देश्य दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) की पहुँच को बढ़ाना है। इसमें महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों के लिए मेले और नौकरी मेलों का आयोजन किया जाता है।
यह केन्द्रीय आवास व शहरी मामले मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है। कार्यक्रम का उद्देश्य निर्धनता को कम करना है। इसका उद्देश्य स्वयं के रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…