कोरोनावायरस के खतरे के कारण ‘मिलन अभ्यास’ को स्थगित किया गया है। इस अभ्यास का आयोजन 18 से 28 मार्च के बीच किया जाना था। अब इस अभ्यास का आयोजन कुछ समय बाद किया जाएगा।
भारतीय नौसेना ‘मिलन 2020’ नामक नौसैनिक अभ्यास का आयोजन विशाखापत्तनम में करेगी। इस अभ्यास में विभिन्न देशों की नौसेनाएं हिस्सा लेंगी। ‘मिलन’ का पूर्ण स्वरुप ‘Multilateral Naval Exercise’ है। इसमें बड़ी संख्या में युद्ध पोत तथा वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे। यह अभ्यास हिन्द महासागर क्षेत्र में आयोजित किया जाने वाला सबसे बड़ा बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है।
मिलन एक द्विपक्षीय अभ्यास है, इसकी शुरुआत 1995 में हुई थी। पिछले वर्ष तक इसका आयोजन अंडमान व निकोबार कमांड में आयोजित किया जाता है। इस बार इस अभ्यास का आयोजन ईस्टर्न नेवल कमांड में किया जायेगा। इस अभ्यास का उद्देश्य मित्र देशों के साथ नौसैनिक संबंधों को मज़बूत बनाना है।
Theme: Synergy across the Seas
इस अभ्यास में 41 देशों को आमंत्रित किया गया है, यह देश हैं : इंडोनेशिया, मालदीव, ऑस्ट्रेलिया, सोमालिया, केन्या, मोजाम्बिक, सूडान, कतर, थाईलैंड, मलेशिया, मिस्र, फ्रांस, श्रीलंका, वियतनाम, म्यांमार, न्यूजीलैंड, अमेरिका, इजरायल, तंजानिया, कोमोरोस, सेशेल्स ब्रुनेई, फिलीपींस , जापान, ब्रिटेन, मेडागास्कर, सऊदी अरब, ओमान, मॉरीशस, कंबोडिया, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, कुवैत, ईरान, रूस, जिबूती, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, इरिट्रिया और बांग्लादेश।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…