2 फरवरी, 2020 को संयुक्त अरब अमीरात ने लगभग 80 ट्रिलियन क्यूबिक फीट के नये प्राकृतिक गैस भंडार की खोज की है। यह भंडार अबू धाबी और दुबई के बीच मौजूद हैं।
नवम्बर, 2019 में संयुक्त अरब अमीरात ने 7 अरब बैरल तेल की खोज की घोषणा की थी, इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात के कच्चे तेल का भंडार बढ़कर 105 अरब बैरल पहुँच गया था, संयुक्त अरब अमीरात के पास विश्व का 6वां सबसे बड़ा तेल भंडार है। संयुक्त अरब अमीरात ने 58 ट्रिलियन क्यूबिक फीट गैस की घोषणा भी की थी। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात का कुल प्राकृतिक गैस (परंपरागत गैस) भंडार 273 ट्रिलियन क्यूबिक फीट हो गया है। जबकि संयुक्त अरब अमीरात का अपरम्परागत गैस भंडार 160 क्यूबिक ट्रिलियन फीट है।
संयुक्त अरब अमीरात निर्माण सात राजनेतिक क्षेत्रों (अमीरात) – दुबई, अबू धाबी, अजमान, शारजाह, रास अल खैमाह, फुजैराह तथा उम्म अल-कुवैन को मिलाकर किया गया था। संयुक्त अरब अमीरात की लगभग 30% जीडीपी प्रत्यक्ष रूप से तेल व गैस पर आधारित है।
वर्तमान में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच द्विपक्षीय व्यापार 59.9 अरब डॉलर है। भारत संयुक्त अरब अमीरात में तीसरा सबसे बड़ा निवेशक है। संयुक्त अरब में 2 मिलियन से अधिक भारतीय रहते हैं व काम करते हैं।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…