भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हाल ही में वित्तीय वर्ष 2019-20 में राष्ट्रीय राजमार्गों के 3,979 किलोमीटर के निर्माण को पूरा किया। यह NHAI द्वारा स्थापना के बाद से किसी एक वित्तीय वर्ष में प्राप्त किया गया सर्वोच्च लक्ष्य है। भारत सरकार ने भारतमाला योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की परिकल्पना की है।
यह योजना सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित की जा रही है। इसे 2015 में लॉन्च किया गया था। इस योजना के तहत 65,000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना के प्रथम चरण के तहत 27,500 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को पूरा करने की योजना है। भारत सरकार ने चरण I को पूरा करने के लिए 5,35,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। प्रथम चरण को परियोजना के लांच के 5 साल के भीतर पूरा किया जाना था। अब तक 27,500 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया जा चुका है।
NHAI की स्थापना 1995 में की गयी थी। यह सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत एक सांविधिक निकाय है। एनएचएआई की स्थापना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, 1988 के प्रावधानों के तहत की गई थी।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…