राजीव बंसल को हाल ही में एयर इंडिया का चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उन्हें दूसरी बार एयर इंडिया का प्रमुख नियुक्त किया गया है। राजीव बंसल 1988 बैच के नागालैंड कैडर के आईएएस अफसर हैं। वे वर्तमान में केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे एयर इंडिया के मौजूदा प्रमुख अश्वनी लोहानी का स्थान लेंगे।
एयर इंडिया की स्थापना 15 अक्टूबर, 1932 को टाटा एयरलाइन्स के रूप में की गयी थी। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इसे सार्वजनिक कंपनी बनाया गया। भारत सरकार ने 1953 में एयर कारपोरेशन अधिनियम पारित करके टाटा एयरलाइन्स में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी। बाद में इसका नाम बदलकर एयर इंडिया इंटरनेशनल लिमिटेड कर दिया गया। वर्तमान समय में एयर इंडिया 4 महाद्वीपों के 60 अंतर्राष्ट्रीय स्थानों में सेवाएं प्रदान करता हैं।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…