8 मार्च, 2020 को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन TIFAC ने ‘विज्ञान ज्योति’ को लांच किया। इस योजना को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लांच किया गया।
प्रौद्योगिकी सूचना पूर्वानुमान व मूल्यांकन परिषद (TIFAC) ने महिलाओं को अपने करियर के रूप में विज्ञान को चुनने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ‘विज्ञान ज्योति’ को लांच किया है। इस योजना के तहत चयनित योग्य महिलाओं को देश के एनआईटी, आईआईटी और अन्य प्रमुख संस्थानों में विज्ञान शिविरों में भाग लेने के अवसर प्रदान किये जायेंगे।
केंद्र सरकार ने लड़कियों के बीच STEM शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ‘विज्ञान ज्योति’ को लांच किया गया tha। STEM का पूर्ण स्वरुप Science, Technology, Engineering, Mathematics (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) है।
इसे अक्टूबर, 2019 में शुरू किया गया था। इस तरह की पहल आवश्यक है क्योंकि विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार कुल उत्तीर्ण छात्रों में से केवल 24% छात्र STEM क्षेत्र से सम्बंधित हैं और केवल 22% पोस्ट ग्रेजुएट महिलाएं हैं।
TIFAC का गठन 1988 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक पंजीकृत निकाय के रूप में किया गया था।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…