विभिन्न आयोजन

बिम्सटेक : नई दिल्ली में नशीली दवाओं की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सम्मेलन

13 फरवरी, 2020 को केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में नशीली दवाओं के तस्करी पर रोक लगाने के लिए बिम्सटेक देशों के सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का आयोजन नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो द्वारा किया जा रहा है। इस सम्मेलन में बांग्लादेश, म्यांमार, भूटान, नेपाल, थाईलैंड और श्रीलंका ने हिस्सा लिया। इस सम्मेलन का उद्देश्य प्रभावित क्षेत्रों में नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर रोक लगाना है।

यह सम्मेलन भारत की ‘एक्ट ईस्ट पालिसी’ और ‘नेबरहुड पालिसी’ के लिए महत्वपूर्ण है। बिम्सटेक प्लेटफार्म के द्वारा भारत इन उद्देश्यों की पूर्ती कर सकता है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रकार के बहुपक्षीय सम्मेलनों की आवश्यकता है, वैश्विक स्तर पर अवैध नशीली दवाओं का व्यापार बढ़कर 400 अरब डॉलर तक पहुँच गया है। पिछले 10 वर्षों में नशीलों दवाओं के आदि लोगों की संख्या में 30% की वृद्धि हुई है।

बिम्सटेक (Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral, Technical and Economic Cooperation)

बिम्सटेक दक्षिण एशिया तथा दक्षिण पूर्वी एशिया के 7 देशों का समूह है, जो बंगाल के खाड़ी के निकट स्थित हैं। बिम्सटेक की स्थापना 6 जून, 1997 को बैंकाक घोषणा के द्वारा की गयी थी। बिम्सटेक का मुख्यालय बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित है।

बिम्सटेक के सदस्य देश भारत, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका, म्यांमार और थाईलैंड हैं। इन सभी देशों की जनसँख्या लगभग 1.5 अरब है जो कि विश्व की कुल जनसँख्या का 22% है।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago