अर्थव्यवस्था

2021-22 में भारत का फार्मा निर्यात में वृद्धि

भारत के फार्मा क्षेत्र ने 2021-22 में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ निर्यात किया। भारतीय दवा उद्योग मात्रा के हिसाब से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा और मूल्य की दृष्टि से 14वां सबसे बड़ा उद्योग है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • भारत के फार्मा क्षेत्र में 2013-14 के बाद से 103% की वृद्धि देखी गई, जो 2013-14 में 90, 415 करोड़ रुपये से 2021-22 में 1,83,422 करोड़ है।
  • वैश्विक व्यापार व्यवधानों के बावजूद 2021-22 में भारत के फार्मा निर्यात में सकारात्मक बढ़ोतरी हुई है।
  • व्यापार संतुलन भारत के पक्ष में बना हुआ है।

भारत के फार्मा क्षेत्र का विश्व में भूमिका –

  • मूल्य प्रतिस्पर्धात्मकता और अच्छी गुणवत्ता के बल पर भारतीय फार्मा कंपनियों ने वैश्विक पहचान बनाई है। भारत फार्मास्यूटिकल्स का एक प्रमुख निर्यातक है, जिसमें दुनिया के 60% टीके और 20% जेनेरिक दवाएं भारत से निर्यात होती है।
  • 200 से अधिक देशों को भारतीय फार्मा निर्यात द्वारा सेवा प्रदान की जाती है।
  • भारत अफ्रीका की 50% से अधिक जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति करता है।
  • भारत डीपीटी, बीसीजी और खसरे के टीकों का प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। WHO के 70% टीके (आवश्यक टीकाकरण कार्यक्रम के अनुसार) भारत से आयत किये जाते है।
  • इस प्रकार, भारत ‘विश्व की फार्मेसी’ के रूप में सेवा कर रहा है।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago