RBI ने वित्तीय शिक्षा 2020-2025 के लिए राष्ट्रीय रणनीति का अनावरण किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने अगले पाँच वर्षों की अवधि यानी 2020 से 2025 तक  के लिए वित्तीय शिक्षा के लिए राष्ट्रीय रणनीति (NSFE) शुरू की है। यह दूसरी राष्ट्रीय रणनीति है; पहली NSFE 2013 में लॉन्च की गयी थी। यह NSFE 2020-25 एक आर्थिक रूप से जागरूक और सशक्त भारत को प्राप्त करने के उद्देश्य से लांच की गयी है।

वित्तीय शिक्षा के लिए राष्ट्रीय रणनीति 2020-2025 – मुख्य बिंदु

  • बैंक ने इस दूसरी राष्ट्रीय रणनीति के साथ 5-कोर एक्शन एप्रोच पेश की है।
  • NSFE 2020-25 द्वारा हाइलाइट किए गए पांच ‘C’ हैं :  Capacity, Content, Communication, Community, and Collaboration।
  • यहाँ, सामग्री स्कूलों में पाठ्यक्रम को संदर्भित करती है; जहाँ वित्तीय सेवाओं में शामिल मध्यस्थों में क्षमता विकसित करने के लिए “क्षमता” शब्द का उपयोग किया गया है।
  • संचार और समुदाय का उपयोग संचार रणनीति का उपयोग करके वित्तीय साक्षरता के लिए समुदाय के नेतृत्व वाले मॉडल बनाने के लिए किया गया है।
  • अंत में, ‘सहयोग’ का उपयोग विभिन्न हितधारकों के बीच साझेदारी / सहयोग को बढ़ाने के लिए किया गया है।

इस रणनीति ने प्रगति के मूल्यांकन के लिए मजबूत निगरानी और ढांचे को अपनाने का भी सुझाव दिया है।

वित्तीय शिक्षा के लिए राष्ट्रीय केंद्र (National Centre for Financial Education)

पहली NSFE राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र द्वारा शुरू की गयी थी। यह सेक्शन 8 (गैर-लाभकारी) कंपनी है जिसे भारतीय रिज़र्व बैंक, पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) द्वारा प्रमोट किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद की वित्तीय शिक्षा के लिए राष्ट्रीय रणनीति के अनुसार समाज के सभी वर्गों के लिए भारत भर में वित्तीय शिक्षा को बढ़ावा देना है।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago