फीफा (Federation Internationale de Football Association) ने अपने अभियान के लिए 28 अन्य सितारों के साथ भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को चुना है। इस अभियान तहत COVID-19 का मुकाबला किया जाएगा।
फीफा ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए जागरूकता अभियान शुरू करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ हाथ मिलाया है। इस अभियान के द्वारा विश्व भर के लोगों को बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए एकजुट किया जाएगा।
इस अभियान का नाम “Pass the message to kick out Corona Virus” है। इस अभियान में पांच प्रमुख चरणों का प्रसार किया जाएगा जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के मार्गदर्शन के अनुरूप हैं। इसमें हाथ धोना, चेहरे को न छूना, खांसी शिष्टाचार, शारीरिक दूरी और घर रहना शामिल है।इस अभियान को 13 विभिन्न भाषाओं में वीडियो प्रारूप में चलाया जायेगा। सुनील के अलावा इसमें लियोनेल मेसी, कैसिलास, फिलिप लाहम और कैल्स पुयोल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…