भारत बायोटेक ने विस्कॉन्सिन और मैडिसन विश्वविद्यालय के वायरोलॉजिस्ट्स के साथ मिलकर COVID-19 के लिए कोरोफ्लू नामक एक नए टीके का विकास और परीक्षण शुरू कर दिया है।
इस टीके विकास एम2एसआर वैक्सीन के साथ विकसित किया जायेगा। एम2एसआर वैक्सीन का इस्तेमाल फ्लू के खिलाफ किया जाता है। एम2एसआर इन्फ्लूएंजा वायरस का एक आत्म-सीमित संस्करण है। यह फ्लू के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को प्रेरित करता है।
यह टीका कोरोना वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा को प्रेरित करेगा। इस प्रक्रिया में तीन से छह महीने लगने की उम्मीद है। भारत बायोटेक इस वैक्सीन की लगभग 300 मिलियन खुराक का निर्माण करेगी। इस खुराक को दुनिया भर में वितरित किया जायेगा।
भारत बायोटेक एक भारतीय जैव प्रौद्योगिकी कंपनी है। इसका मुख्यालय हैदराबाद में है। इसकी स्थापना एक भारतीय वैज्ञानिक कृष्णा एला ने की थी। यह कोरियाई खाद्य व औषधि प्रशासन द्वारा अंकेक्षित और अनुमोदित पहली जैव-फार्मा कंपनी है।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…