7 अक्टूबर को विश्व कपास दिवस को मनाया जाता है, इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र, विश्व खाद्य संगठन, संयुक्त राष्ट्र व्यापार व विकास सम्मेलन (UNCTAD), अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र तथा अंतर्राष्ट्रीय कपास सलाहकार समिति द्वारा मनाया जाता है। विश्व कपास दिवस का आयोजन पहली बार वर्ष 2019 में किया गया था। इस दिवस के द्वारा कपास के महत्व पर प्रकाश डाला जाता है। कपास कपडा उद्योग के लिए अति महत्वपूर्ण है, इसके अलावा यह लोगों को बड़ी संख्या रोज़गार भी प्रदान करता है। एक टन कपास 5 या 6 लोगों को वर्ष भर का रोजगार प्रदान करता है।
उद्देश्य
विश्व कपास दिवस के अवसर पर विश्व भर में विभिन्न किस्म के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, इन कार्यक्रमों में कपास किसान, अनुसन्धानकर्ता तथा व्यापारी हिस्सा ले रहे हैं। इस इवेंट के दौरान विभिन सम्मेलन, सेमिनार तथा परिचर्चाओं का आयोजन किया जा रहा है।
कपास का उत्पादन 75 देशों में किया जाता है। इसका वार्षिक व्यापार लगभग 18 अरब डॉलर का होता है। कपास की खेती में लगभग 26 मिलियन लोग किसान शामिल हैं। चीन कपास का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। चीन के बाद कपास के बड़े उत्पादक देश भारत, अमेरिका, ब्राज़ील, पाकिस्तान और तुर्की हैं।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…