7 अक्टूबर : विश्व कपास दिवस

October 9, 2020

7 अक्टूबर को विश्व कपास दिवस को मनाया जाता है, इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र, विश्व खाद्य संगठन, संयुक्त राष्ट्र व्यापार व विकास सम्मेलन (UNCTAD), अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र तथा अंतर्राष्ट्रीय कपास सलाहकार समिति द्वारा मनाया जाता है। विश्व कपास दिवस का आयोजन पहली बार वर्ष 2019 में किया गया था। इस दिवस के द्वारा कपास के महत्व पर प्रकाश डाला जाता है। कपास कपडा उद्योग के लिए अति महत्वपूर्ण है, इसके अलावा यह लोगों को बड़ी संख्या रोज़गार भी प्रदान करता है एक टन कपास 5 या 6 लोगों को वर्ष भर का रोजगार प्रदान करता है।

उद्देश्य

  • कपास तथा इससे सम्बंधित लोगों को अवसर प्रदान करना
  • विकासशील देशों के लिए निजी सेक्टर तथा निवेशकों के बीच सहयोग प्राप्त करना।
  • कपास विकास को बल देना।

विश्व कपास दिवस के अवसर पर विश्व भर में विभिन्न किस्म के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, इन कार्यक्रमों में कपास किसान, अनुसन्धानकर्ता तथा व्यापारी हिस्सा ले रहे हैं। इस इवेंट के दौरान विभिन सम्मेलन, सेमिनार तथा परिचर्चाओं का आयोजन किया जा रहा है।

महत्व

कपास का उत्पादन 75 देशों में किया जाता है। इसका वार्षिक व्यापार लगभग 18 अरब डॉलर का होता है। कपास की खेती में लगभग 26 मिलियन लोग किसान शामिल हैं। चीन कपास का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। चीन के बाद कपास के बड़े उत्पादक देश भारत, अमेरिका, ब्राज़ील, पाकिस्तान और तुर्की हैं।