Categories: रक्षा

राकेश अस्थाना को BSF का महानिदेशक नियुक्त किया गया

आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना को BSF का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इससे पहले ITBP के महानिदेशक एस. एस. देसवाल को BSF महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया। राकेश अस्थाना गुजरात कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अफसर हैं।

बॉर्डर सिक्यूरिटी फ़ोर्स (BSF)

BSF भारत की सीमाओं की सुरक्षा करती है, इसे भारतीय क्षेत्र की सीमा सुरक्षा की पहली पंक्ति भी कहा जाता है। यह पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ भारतीय सीमा की सुरक्षा करता है। BSF 1 दिसम्बर, 1965 को अस्तित्व में आया था, इसका उद्देश्य देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। इसका निर्माण कई राज्य सशस्त्र पुलिस बटालियन के विलय से किया गया था।

यह देश की पांच केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है, इनका नियंत्रण केन्द्रीय गृह मंत्रालय के पास है। इसका प्रमुख कार्य शांति काल में देश की सीमाओं की सुरक्षा करना है। BSF विश्व का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल है। इसमें 186 बटालियन हैं, इसमें 2,57,363 कर्मचारियों की स्वीकृत संख्या है। इसमें एयर विंग, मरीन विंग, आर्टिलरी रेजिमेंट तथा कमांडो यूनिट भी शामिल हैं। BSF को भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा, भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा में भारतीय सेना के साथ तैनात किया जाता है। यह नक्सल विरोधी ऑपरेशन में भी कार्य करता है।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago