30 जनवरी, 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस पर अंतर्राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया।
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस पर अंतर्राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने का मुख्य कारण इस वायरस का 18 देशों में फैलना है। इस वायरस की शुरुआत चीन में हुई थी, अब तक यह वायरस विश्व के विभिन्न 18 देशों तक पहुँच चुका है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अब तक कोरोना वायरस के 7,711 मामले आये हैं। जबकि विश्व भर में कोरोना वायरस के 12,167 संदिग्ध मामले आये हैं।
आपातकाल घोषित किये जाने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन मौजूदा स्थिति पर ज़रूरी कदम उठाने के लिए आपातकालीन समिति का गठन करेगा।
भारत में भी कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आ चुका है, देश में कोरोना वायरस का पहला मामला केरल में सामने आया है। भारत सरकार दो विमानों में चीन से भारतीय नागरिकों को लाने की तैयारी कर रही है।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…