अंतर्राष्ट्रीय

31 मई: विश्व तंबाकू निषेध दिवस

31 मई को पूरे विश्व में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का उदेश्य लोगों को तंबाकू और धूम्रपान से होने वाले सभी स्वास्थ्य संबंधी खतरों और परेशानियों से अवगत कराते हुये सम्पूर्ण विश्व को तंबाकू मुक्त और स्वस्थ बनाना है।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस

वर्ष 1987 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने की घोषणा की गयी थी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उत्सव पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने तंबाकू उत्पादो पर कर बढ़वाने की भी सभी देशो से अपील की है, ताकि तंबाकू सेवन के आदी होने वाले लोगों की आगामी संख्या मे गिरावट आ सके। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों से पता चलता है, कि हर साल 10 में से कम से कम एक व्यक्ति और दुनिया भर में 60 लाख लोग तंबाकू के सेवन के कारण मर जाते हैं। यदि इस समस्या को नियंत्रित नहीं किया गया तो अनुमान लगाया जा रहा है, कि वर्ष 2030 तक प्रतिवर्ष मरने वाले लोगों की संख्या 60 लाख से बढ़कर 80 लाख तक पहुँच सकती है।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago