भारत ने हाल ही में मालदीव को 30,000 से अधिक मीज़ल्स और रूबेला वैक्सीन डोज़ की आपूर्ति की। दरअसल हाल ही में मालदीव में मीज़ल्स (खसरा) का प्रकोप पुनः शुरू हुआ।
तीन वर्ष पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मालदीव को खसरा मुक्त घोषित किया था। परन्तु हाल ही में माले में 6 लोग खसरा से संक्रमित पाए गये। पहले मालदीव ने डेनमार्क और यूनिसेफ से टीके मांगे थे। बाद में मालदीव ने भारत से टीके के लिए आपातकालीन मांग की, भारत ने मात्र तीन दिन के भीतर यह टीके मालदीव को उपलब्ध करवाए। भारतीय दूतावास ने अब्दुल्ला अमीन (मालदीव के स्वास्थ्य मंत्री) को यह टीके सौंपे।
भारत मालदीव के सबसे महत्वपूर्ण साझेदारों में से एक है, भारत मालदीव में बहुत सी परियोजनाओं का हिस्सा है। भारत सरकार मालदीव सरकार के साथ मिलकर हुलहुमाले द्वीप में 100 बिस्तर का कैंसर अस्पातल बना रही है। इसके लिए भारत सरकार ने 800 मिलियन डॉलर की लाइन ऑफ़ क्रेडिट जारी की है।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…