भारत ने मालदीव को 30,000 से अधिक मीज़ल्स और रूबेला वैक्सीन डोज़ की आपूर्ति की

January 25, 2020

भारत ने हाल ही में मालदीव को 30,000 से अधिक मीज़ल्स और रूबेला वैक्सीन डोज़ की आपूर्ति की। दरअसल हाल ही में मालदीव में मीज़ल्स (खसरा) का प्रकोप पुनः शुरू हुआ।

मुख्य बिंदु

तीन वर्ष पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मालदीव को खसरा मुक्त घोषित किया था। परन्तु हाल ही में माले में 6 लोग खसरा से संक्रमित पाए गये।  पहले मालदीव ने डेनमार्क और यूनिसेफ से टीके मांगे थे।  बाद में मालदीव ने भारत से टीके के लिए आपातकालीन मांग की,  भारत ने मात्र तीन दिन के भीतर यह टीके मालदीव को उपलब्ध करवाए। भारतीय दूतावास ने अब्दुल्ला अमीन (मालदीव के स्वास्थ्य मंत्री) को यह टीके सौंपे।

भारत मालदीव के सबसे महत्वपूर्ण साझेदारों में से एक है, भारत मालदीव में बहुत सी परियोजनाओं का हिस्सा है। भारत सरकार मालदीव सरकार के साथ मिलकर हुलहुमाले द्वीप में 100 बिस्तर का कैंसर अस्पातल बना रही है। इसके लिए भारत सरकार ने 800 मिलियन डॉलर की लाइन ऑफ़ क्रेडिट जारी की है।