मुंबई के आदित्य मेहता ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियनशिप को जीता। फाइनल में उन्होंने कई बार के विश्व चैंपियन पंकज अडवाणी को पराजित किया। महिला वर्ग में मध्य प्रदेश विद्या पिल्लई ने खिताब जीता।
स्नूकर को बिलियर्ड बोर्ड पर खेला जाता है। इसकी शुरुआत भारत में कार्यरत्त ब्रिटिश सेना के अधिकारियों द्वारा की गयी थी। 1927 से विश्व स्नूकर चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।
स्नूकर खिलाड़ियों की वैश्विक रैंकिंग में आदित्य मेहता 49वें स्थान पर हैं। वे अब तक विश्व तथा एशिया स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
क्यू स्पोर्ट्स में तीन प्रमुख श्रेणियां हैं : कैरम बिलियर्ड्स, पूल और स्नूकर। कैरम बिलियर्ड्स को टेबल पर बिना पॉकेट्स के खेला जाता है। पूल गेम्स को 6 पॉकेट्स वाले टेबल पर खेला जाता है। यह स्नूकर से काफी मिलता जुलता है। स्नूकर में 22 गेंदों का उपयोग किया जाता है, जबकि पूल में 9 गेंदों का उपयोग किया जाता है।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…