आदित्य मेहता ने जीती राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियनशिप

February 10, 2020

मुंबई के आदित्य मेहता ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियनशिप को जीता। फाइनल में उन्होंने कई बार के विश्व चैंपियन पंकज अडवाणी को पराजित किया। महिला वर्ग में मध्य प्रदेश विद्या पिल्लई ने खिताब जीता।

भारत में स्नूकर का इतिहास

स्नूकर को बिलियर्ड बोर्ड पर खेला जाता है। इसकी शुरुआत भारत में कार्यरत्त ब्रिटिश सेना के अधिकारियों द्वारा की गयी थी। 1927 से विश्व स्नूकर चैंपियनशिप का आयोजन किया जा  रहा है।

आदित्य मेहता

स्नूकर खिलाड़ियों की वैश्विक रैंकिंग में आदित्य मेहता 49वें स्थान पर हैं। वे अब तक विश्व तथा एशिया स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

क्यू स्पोर्ट्स

क्यू स्पोर्ट्स में तीन प्रमुख श्रेणियां हैं : कैरम बिलियर्ड्स, पूल और स्नूकर। कैरम बिलियर्ड्स को टेबल पर बिना पॉकेट्स के खेला जाता है। पूल गेम्स को 6 पॉकेट्स वाले टेबल पर खेला जाता है।  यह स्नूकर से काफी मिलता जुलता है। स्नूकर में 22 गेंदों का उपयोग किया जाता है, जबकि पूल में 9 गेंदों का उपयोग किया जाता है।