बांग्लादेश ने ICC अंडर-19 विश्व कप 2020 का खिताब जीत लिया है। बांग्लादेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने फाइनल में भारत की अंडर-19 टीम को तीन विकेट को पराजित किया।
दक्षिण अफ्रीका में ICC अंडर-19 विश्व कप 2020 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व प्रियम गर्ग द्वारा किया गया। गौरतलब है कि भारत ने पिछली बार इस प्रतियोगिता को जीता था। भारत ने कुल चार बार इस प्रतियोगिता को जीता है। भारत की इस टीम में यशस्वी जायसवाल और रवि बिश्नोई जैसे उभरते हुए खिलाड़ी शामिल थे।
ICC अंडर-19 विश्व कप 2020 का आयोजन 17 जनवरी से 9 फरवरी, 2020 के बीच किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें ने हिस्सा लिया। यह टीमें हैं – अफ़ग़ानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज, ज़िम्बाब्वे, नाइजीरिया, कनाडा, जापान, संयुक्त अरब अमीरात और स्कॉटलैंड। यह प्रतियोगिता 50 ओवर फॉर्मेट में खेली जायेगी।
यह ICC अंडर-19 विश्व कप का 13वां संस्करण था। इस प्रतियोगिता के पहले संस्करण का आयोजन 1988 में ऑस्ट्रेलिया में किया गया था।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…