बांग्लादेश बना ICC अंडर-19 विश्व कप 2020 का विजेता

February 10, 2020

बांग्लादेश ने  ICC अंडर-19 विश्व कप 2020 का खिताब जीत लिया है। बांग्लादेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने फाइनल में भारत की अंडर-19 टीम को तीन विकेट को पराजित किया।

दक्षिण अफ्रीका में ICC अंडर-19 विश्व कप 2020 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व प्रियम गर्ग द्वारा किया गया। गौरतलब है कि भारत ने पिछली बार इस प्रतियोगिता को जीता था। भारत ने कुल चार बार इस प्रतियोगिता को जीता है। भारत की इस टीम में यशस्वी जायसवाल और रवि बिश्नोई जैसे उभरते हुए खिलाड़ी शामिल थे।

ICC अंडर-19 विश्व कप 2020

ICC अंडर-19 विश्व कप 2020 का आयोजन 17 जनवरी से 9 फरवरी, 2020 के बीच किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें ने हिस्सा लिया। यह टीमें हैं – अफ़ग़ानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज, ज़िम्बाब्वे, नाइजीरिया, कनाडा, जापान, संयुक्त अरब अमीरात और स्कॉटलैंड। यह प्रतियोगिता 50 ओवर फॉर्मेट में खेली जायेगी।

यह ICC अंडर-19 विश्व कप का 13वां संस्करण  था। इस प्रतियोगिता के पहले संस्करण का आयोजन 1988 में ऑस्ट्रेलिया में किया गया था।