भारतीय ग्रैंड मास्टर कोनेरू हम्पी ने 2019 महिला वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। कोनेरू हम्पी ने रूस के मास्को में खेले गये फाइनल में चीन की ली तिंगजिए को पराजित किया। गौरतलब है कि कोनेरु हम्पी दो वर्ष के अवकाश के बाद वापसी कर रही हैं। पुरुष वर्ग में यह खिताब नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने जीता।
इस शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 1987 से किया जा रहा है, यह प्रतियोगिता समय सीमा के भीतर खेली जाती है। 2012 से पहले FIDE (अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताएं की गवर्निंग बॉडी) ने इस प्रकार की प्रतियोगिताएं को सीमित मान्यता दी। 2012 के बाद FIDE वार्षिक रूप से Word Rapid & Blitz Chess Championships का आयोजन कर रहा है, महिलाओं के लिए Women’s Word Rapid & Blitz Chess Championship. का आयोजन किया जाता है।
हम्पी कोनेरु एक भारतीय, शतरंज की ग्रैंडमास्टर खिलाडी है। इनका जनवरी 2010 में फाईड स्तर 2614 था, जिससे वह संसार की दुसरे स्थान की (जुड़ीट पोल्गर के बाद) महिला शतरंज खिलाडी बन गई। 2007 में इन्होने सुशान पोल्गर द्वारा स्थापित 2577 के स्तर को पार किया और विश्व में दुसरे स्थान की सबसे बड़ी खिलाडी होने का गौरव प्राप्त किया।
2007 में इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…