खेल

गुलमर्ग में किया जाएगा राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन

राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन जम्म-कश्मीर के गुलमर्ग में किया जाएगा। इन खेलों का आरम्भ 7 मार्च को होगा, यह खेल स्पर्धा पांच दिन तक चलेगी। इन खेलों का आयोजन खेलो इंडिया के तहत किया जा रहा है।

पर्यटन विभाग इस इवेंट के बारे में रोडशो के माध्यम से जागरूकता उत्पन्न करेगा। इस इवेंट में लगभग 30 स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्नो स्कींग, स्नोबोर्डिंग, स्नो शो तथा क्रॉस कंट्री श्रेणियों में खेलों का आयोजन किया जाएगा।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स

केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के दायरे को बढ़ाकर बड़ा कर दिया है, इन खेलों में अब दो श्रेणियों, अंडर 17 और अंडर 21 में प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। इसमें कॉलेज और विश्वविद्यालय के खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकते हैं। इन खेलों में 29 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों से 10,000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।

खेलो इंडिया कार्यक्रम

इसकी शुरुआत केन्द्रीय खेल व युवा मामले मंत्रालय द्वारा देश में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए की थी। इसका उद्देश्य देश  में खेले जाने वाले सभी खेलों को बढ़ावा देना तथा भारत को एक मज़बूत खेल राष्ट्र के रूप में तैयार करना है। इस कार्यक्रम से युवा खिलाड़ियों को अपने कौशल को बेहतर करने तथा अपने कौशल का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। इन खेलों में प्रतिभावान खिलाड़ियों को चिन्हित किया जायेगा तथा प्रत्येक चुने गये खिलाड़ी को 8 वर्षों के लिए 5 लाख  रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago