पर्यावरण

इंडिया स्टेट फारेस्ट रिपोर्ट, 2019

30 दिसम्बर, 2019 को केंद्रीय पर्यावरण व जलवायु मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने “इंडिया स्टेट ऑफ़ फारेस्ट रिपोर्ट, 2019” जारी की। इस रिपोर्ट को प्रत्येक दो वर्ष बाद जारी किया जाता है। इस रिपोर्ट में फारेस्ट कवर, वन में वनस्पति घनत्व, पौधरोपण की दर इत्यादि की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु

  1. इस रिपोर्ट के मुताबिक देश का कुल वनाच्छादित क्षेत्र (फारेस्ट कवर) 7,12,249 वर्ग किलोमीटर है जो कि देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 21.67% है। देश का ट्री कवर लगभग 95,027 वर्ग किलोमीटर है जो कि देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.89% है।
  2. इंडिया स्टेट ऑफ़ फारेस्ट रिपोर्ट, 2017 के मुकाबले इस वर्ष देश के फारेस्ट कवर में 3,976 वर्ग किलोमीटर (0.56%) की वृद्धि हुई है।
  3. जिन राज्यों के फारेस्ट कवर में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है : कर्नाटक (1,025 वर्ग किलोमीटर), आंध्र प्रदेश (990 वर्ग किलोमीटर), केरल (823 वर्ग किलोमीटर), जम्मू-कश्मीर (371 वर्ग किलोमीटर) तथा हिमाचल प्रदेश (334 वर्ग किलोमीटर) ।
  4. देश के पहाड़ी जिलों में फारेस्ट कवर 2,84,006 वर्ग किलोमीटर है, जो कि इन जिलों के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 40.30% है।
  5. जनजातीय जिलों में फारेस्ट कवर 4,22,351 वर्ग किलोमीटर है, जो कि इन जिलों के क्षेत्रफल का 37.54% है।
  6. उत्तर-पूर्व क्षेत्र का कुल फारेस्ट कवर 1,70,541 वर्ग किलोमीटर है, जो कि इस क्षेत्र के कुल क्षेत्रफल का 65.05% है।
  7. पिछले आकलन के मुकाबले इस वर्ष देश के मैन्ग्रोव कवर में 54 वर्ग किलोमीटर (1.10%) की वृद्धि हुई है।
  8. देश का कुल बांस युक्त क्षेत्र 1,60,037 वर्ग किलोमीटर है, इसमें 3,229 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है।
  9. वर्तमान में वनों में कुल कार्बन स्टॉक लगभग 7,124.6 मिलियन टन है, इसमें 2017 के आकलन के मुकाबले 42.6 टन की वृद्धि हुई है।
  10. देश में कुल 62,466 आर्द्र क्षेत्र हैं जो कि देश के 3.83% हिस्से पर फैले हुए हैं।
  11. इंधन के लिए वनों पर सर्वाधिक निर्भरता महाराष्ट्र में है, जबकि चारे के लिए वर्णों पर सर्वाधिक निर्भरता मध्य प्रदेश में है।
  12. नवीनतम विश्लेष्ण के अनुसार देश का 21.40% फारेस्ट कवर आगजनी के खतरे से प्रभावित है।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago