अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार, 2020 पॉल आर. मिलोग्रोम और रॉबर्ट बी. विल्सन को दिया गया। उन्हें नीलामी के सिद्धांत (Auction Theory) में सुधार के लिए और नए नीलामी प्रारूपों का आविष्कार करने के लिए सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में सेवरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार भी कहा जाता है।
मिलग्रोम द्वारा तैयार सिद्धांत ने सामान्य और निजी मूल्यों की गणना करने की अनुमति दी जो बोली लगाने वालों में भिन्न-भिन्न होती है।
1969 और 2019 के बीच 84 अर्थशास्त्रियों को इस पुरस्कार से 51 बार सम्मानित किया गया है। नियम के मुताबिक, तीन से अधिक पुरस्कार विजेताओं द्वारा यह पुरस्कार साझा नहीं किया जा सकता है।
नोबेल आर्थिक पुरस्कार की स्थापना 1968 में स्वीडन के केंद्रीय बैंक Sveriges Riksbank से नोबेल फाउंडेशन को दान करके की गई थी। यह 1895 में अल्फ्रेड नोबेल द्वारा स्थापित किए गए पुरस्कारों में से एक नहीं है। लेकिन फिर भी इसे नोबेल पुरस्कार कहा जाता है।
यह अर्थशास्त्र की एक एप्लाइड शाखा है जो नीलामी बाजारों में लोगों की कार्रवाई से सम्बंधित है। यह इस बात से संबंधित है कि लोग नीलामी बाजारों के गुणों पर कैसे शोध करते हैं। यह सिद्धांत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के निजीकरण या इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम की बिक्री के लिए अधिक अनुकूल है।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…