अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार, 2020

October 14, 2020

अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार, 2020 पॉल आर. मिलोग्रोम और रॉबर्ट बी. विल्सन को दिया गया। उन्हें नीलामी के सिद्धांत (Auction Theory) में सुधार के लिए और नए नीलामी प्रारूपों का आविष्कार करने के लिए सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में सेवरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार भी कहा जाता है।

मिलग्रोम द्वारा तैयार सिद्धांत ने सामान्य और निजी मूल्यों की गणना करने की अनुमति दी जो बोली लगाने वालों में भिन्न-भिन्न होती है।

मुख्य बिंदु

1969 और 2019 के बीच 84 अर्थशास्त्रियों को इस पुरस्कार से 51 बार सम्मानित किया गया है। नियम के मुताबिक, तीन से अधिक पुरस्कार विजेताओं द्वारा यह पुरस्कार साझा नहीं किया जा सकता है।

पुरस्कार के बारे में

नोबेल आर्थिक पुरस्कार की स्थापना 1968 में स्वीडन के केंद्रीय बैंक Sveriges Riksbank से नोबेल फाउंडेशन को दान करके की गई थी। यह 1895 में अल्फ्रेड नोबेल द्वारा स्थापित किए गए पुरस्कारों में से एक नहीं है। लेकिन फिर भी इसे नोबेल पुरस्कार कहा जाता है।

नीलामी सिद्धांत क्या है? (Auction Theory)

यह अर्थशास्त्र की एक एप्लाइड शाखा है जो नीलामी बाजारों में लोगों की कार्रवाई से सम्बंधित है। यह इस बात से संबंधित है कि लोग नीलामी बाजारों के गुणों पर कैसे शोध करते हैं। यह सिद्धांत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के निजीकरण या इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम की बिक्री के लिए अधिक अनुकूल है।