राष्ट्रीय

आयुष्मान भारत : स्कूल हेल्थ एम्बेसडर पहल लांच

केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत के तहत स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर पहल लांच की, इस पहल के तहत प्रत्येक सरकारी स्कूल में दो अध्यापकों को ‘हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर’ चुना जायेगा।

इस पहल को ईट राईट अभियान, फिट इंडिया मूवमेंट और पोषण अभियान इत्यादि से जोड़ा जाएगा। इस अभियान के लिए 11 थीम चिन्हित की गयी हैं, इसमें स्वस्थ विकास, भावनात्मक स्वास्थ्य, जिम्मेदाराना नागरिकता, पोषण, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, HIV रोकथाम, हिंसा के विरुद्ध सुरक्षा तथा इन्टरनेट का सुरक्षित उपयोग शामिल है।

इन एम्बेसडर को NCERT द्वारा गठित National Resource Group द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस पहल के प्रथम चरण का क्रियान्वयन एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्टस के अप्पर प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूलों में किया जाएगा। बाकी जिलों के स्कूलों  को पहल के दूसरे वर्ष में शामिल किया जाएगा।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago