करंट अफेयर्स

भारत सरकार द्वारा 5 नए परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को मंजूरी

कॉम्पिटिशन एक्साम्स की बेहतर तयारी के लिए अभी करियर टुटोरिअल ऍप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
Get it on Google Play

भारत सरकार के द्वारा भविष्य में परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पांच नए स्थलों के लिए सैद्धांतिक अनुमति प्रदान की गयी है।

महत्वपूर्ण बिंदु

भारत में रिएक्टर

वर्तमान में, देश में 22 रिएक्टर कार्यरत हैं जिनकी कुल क्षमता 6,780 मेगावाट है। जनवरी 2021 में, 700 मेगा वाट उर्जा उत्पन्न करने वाले एक रिएक्टर KAPP-3 को ग्रिड से जोड़ दिया गया है। इसके अलावा, वर्तमान में 10 रिएक्टर निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं और वे पूरा होने के बाद कुल 8,000 मेगावाट की क्षमता जोड़ेंगे।