भारत सरकार द्वारा 5 नए परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को मंजूरी

April 15, 2022

भारत सरकार के द्वारा भविष्य में परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पांच नए स्थलों के लिए सैद्धांतिक अनुमति प्रदान की गयी है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • केंद्रीय परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।
  • 2031 तक, देश की परमाणु क्षमता 22,480 मेगा वाट तक पहुंचने की उम्मीद है।

भारत में रिएक्टर

वर्तमान में, देश में 22 रिएक्टर कार्यरत हैं जिनकी कुल क्षमता 6,780 मेगावाट है। जनवरी 2021 में, 700 मेगा वाट उर्जा उत्पन्न करने वाले एक रिएक्टर KAPP-3 को ग्रिड से जोड़ दिया गया है। इसके अलावा, वर्तमान में 10 रिएक्टर निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं और वे पूरा होने के बाद कुल 8,000 मेगावाट की क्षमता जोड़ेंगे।