भारतीय वायु सेना ने हाल ही में ऑपरेशन संजीवनी के तहत मालदीव को 6.2 मिलियन टन आवश्यक दवाएं मुहैया करवाई। भारतीय वायु सेना ने हरक्यूलिस C-130J विमान के द्वारा का परिवहन किया। इन दवाओं में लोपिनवीर, रीटनवीर और इन्फ्लूएंजा के टीके शामिल हैं। इन दवाओं के अलावा भारतीय वायुसेना ने नेबुलाइज़र, कैथेटर, यूरिन बैग और फीडिंग ट्यूब भी डिलीवर किये।
मार्च 2020 में भारत ने एक 14-सदस्यीय मेडिकल टीम को मालदीव में एक वायरल परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए भेजा था। साथ ही मालदीव को 5.5 टन आवश्यक दवाएं भी उपहार में दीं गयी थी।
मालदीव सरकार का तख्तापलट की कोशिश को बेअसर करने में मदद के लिए 1988 में ऑपरेशन कैक्टस लांच किया गया था। ‘ऑपरेशन नीर’ का संचालन मालदीव को पेयजल संकट से निपटने के लिए किया गया था।
‘एकुवेरिन’ भारत और मालदीव के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास है। मालदीव की सैन्य प्रशिक्षण आवश्यकताओं का 70% भारत द्वारा प्रदान किया जाता है। यूएई, चीन और सिंगापुर के बाद भारत मालदीव का चौथा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…