साइंस & टेक्नोलॉजी

इसरो 2025 में वीनस मिशन “शुक्रयान” को लांच करेगा

30 सितंबर, 2020 को, फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी सीएनईएस ने घोषणा की कि वह इसरो के वीनस मिशन, शुक्रयान में भाग लेगी, इस मिशन को 2025 में लॉन्च किया जायेगा। इसरो के अध्यक्ष और उनके फ्रांसीसी समकक्ष ने दोनों देशों के बीच सहयोग के क्षेत्रों की समीक्षा करने पर वार्ता की।

महत्वपूर्ण बिंदु

VIRAL का अर्थ Venus Infrared Atmospheric Gases Linker instrument है, जो रूसी फेडरल स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस और LATMOS एटमोस्फीयर के साथ सह-विकसित किया गया था। मिशन मंगलयान, चंद्रयान -1 और चंद्रयान -2 के बाद, इसरो ने अब शुक्र गृह पर अपनी नजरें गड़ा दी हैं।

फ्रांस उन तीन देशों में से एक है जिनके साथ भारत अंतरिक्ष, परमाणु और रक्षा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग करता है। अन्य दो देश अमेरिका और रूस हैं।

2018 में, भारत और फ्रांस ने “अंतरिक्ष सहयोग के लिए संयुक्त विजन” जारी किया था।

शुक्र मिशन

अब तक, 42 शुक्र मिशनों को शुक्र ग्रह के लिए पृथ्वी पर भेजा गया है। जापान का अकात्सुकी वर्तमान में शुक्र गृह के चारों ओर उड़ रहा है।

शुक्रयान मिशन का उद्देश्य वायुमंडलीय रसायन विज्ञान, संरचनागत विविधताओं और ग्रह शुक्र की गतिशीलता का अध्ययन करना है।  पहले यह मिशन 2023 में लांच होने वाला था।

शुक्र गृह में फॉस्फीन

सितंबर 2020 में, अंतर्राष्ट्रीय खगोलविदों की एक टीम ने शुक्र के वातावरण में फॉस्फीन गैस की उपस्थिति की खोज की। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के मिशन वीनस एक्सप्रेस ने इससे पहले 2011 में शुक्र के ऊपरी वायुमंडल में ओजोन के संकेत पाए थे। इन्हें बायोमार्कर माना जाता है, यानी ग्रह में जीवन रूपों की उपस्थिति की संभावना है।

फॉस्फीन एक रंगहीन गैस है। यह अत्यधिक प्रतिक्रियाशील और ज्वलनशील है। यह पृथ्वी के वातावरण में सीमित मात्रा में मौजूद है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह ऑक्सीजन द्वारा तेजी से नष्ट हो जाती है।

ग्रह शुक्र

शुक्र सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है। इसे पृथ्वी का जुड़वा भी कहा जाता है। शुक्र की सतह का तापमान 880 डिग्री फ़ारेनहाइट तक पहुँच जाता है। इसमें 65 मील के अत्यधिक घने बादल हैं। शुक्र के चारों ओर कोई चन्द्रमा या वलय नहीं हैं।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago