आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने हाल ही में “नाडू-नेडू” कार्यक्रम लांच किया, इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करना है तथा इन्हें प्रतिस्पर्धी संस्थानों के रूप में परिवर्तित करना है।
नाडू-नेडू कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों में आधारभूत सरंचना को सुधारा जायेगा तथा कौशल विकास पर बल दिया जायेगा। विद्यालयों में स्वच्छ वातावरण, पेयजल, फर्नीचर, श्यामपट्ट, शौचालय इत्यादि की सुविधा सुनिश्चित की जायेगी।
पहले चरण में कार्यक्रम का क्रियान्वयन 15,715 स्कूलों में किया जायेगा। आने वाले तीन वर्षों में सभी स्कूलों को कवर किया जायेगा।
इस योजना के लिए 12,000 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। पहले वर्ष में आधारभूत संरचना के विकास पर 3,500 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे। इस कार्य्रकम के तहत अंग्रेजी माध्यम को कक्षा 1 से कक्षा 6 में शुरू किया जायेगा।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…