Categories: Uncategorized

अन्टार्कटिका में पहली बार 20 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने हाल ही में घोषणा की कि अन्टार्कटिका में पहली बार 20.75 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया  है। यह इतिहास में अन्टार्कटिका में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले जनवरी 1982 में अन्टार्कटिका में सर्वाधिक 18.3 डिग्री का तापमान दर्ज किया गया था।

मुख्य बिंदु

इस उच्च तापमान का कारण एल नीनो और समुद्री जलधाराओं का प्रभाव है। वैज्ञानिकों के अनुसार अन्टार्कटिका में विश्व के ताजे जल का 70% हिस्सा मौजूद है। यदि यह बर्फ पिघल जाती है तो वैश्विक समुद्री स्तर में 50 से 60 मीटर की वृद्धि होगी।

अन्टार्कटिका की बर्फ की चादरें

अन्टार्कटिका की बर्फ की चादरें (ice sheets) 14 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैली हुई हैं। अन्टार्कटिका के पूर्व में बर्फ की चादरों के नीचे भूमि है। जबकि अन्टार्कटिका पश्चिम में बर्फ के विशालकाय बर्फ के खंड समुद्र में 2500 मीटर से भी अधिक गहराई तक फैले हुए हैं।

आर्कटिक और अन्टार्कटिका की बर्फ की चादरें सूर्य से आने वाले विकिरण (radiation) के 80% से 90% का परावर्तन (reflect) कर देती हैं। जबकि अधिकतर भू-क्षेत्र सूर्य के विकिरण को अवशोषित कर लेते हैं, जिसके कारण वहां पर तापमान अधिक रहता है।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago