भारत का 69 वां गणतंत्र दिवस

26 जनवरी 2018 को भारत का 69 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया । इस बार पहली बार बतौर मुख्य अतिथि 10 आसियान देशों के प्रमुख शामिल हुए।

इन 10 देशों के नाम इस प्रकार है :
वियतनाम – नगुएन शुआन फुक (प्रधानमंत्री)
म्यांमार – आंग सांग सू की (स्टेट काउंसलर)
ब्रुनेई – हाजी हसनल बोल्किया (सुल्तान)
इंडोनेशिया – जोको विडोडो (राष्ट्रपति)
फिलीपींस – रोड्रिगो दुतेर्ते (राष्ट्रपति)
कंबोडिया – हुन सेन (प्रधानमंत्री)
मलेशिया – नजीब रजाक (प्रधानमंत्री)
थाईलैंड – प्रयुत चान-ओ-चा (प्रधानमंत्री)
लाओस – थोनग्लोन सिसोलिथ (प्रधानमंत्री)
सिंगापुर – ली सीएन लूंग (प्रधानमंत्री)

आसियान देशों के बारे में और पढ़ें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कश्मीर में शहीद हुए कॉर्पोरल ज्योति कुमार निराला को अशोक चक्र दिया। निराला की पत्नी-मां को ये सम्मान दिया गया।

69 वें गणत्रंत्र दिवस समारोह में में पहली बार BSF की ऑल वुमन बाइकर्स कंटिंजेंट ने हिस्सा लिया । BSF की इस महिला टुकड़ी को सीमा भवानी नाम दिया गया है। परेड में 51 महिलाओं ने बाइक राइडिंग की और उनके समेत कुल 113 महिलाओं की डेयरडेविल्स टीम ने 350 सीसी की 26 रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकल्स पर स्टंट दिखाए।
बीएसएफ वुमन बाइकर्स के पूरे दस्ते की अगुआई सब इंस्पेक्टर स्टेनजिन नोरयांग ने की। 29 साल की नोरयांग लेह जिले के खालसी ब्लॉक के हेमिस शुकपचान गांव की रहने वाली हैं। वे बाइकर रेजीमेंट की कैप्टन भी हैं।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago